Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों खिलाफ ऊना पुलिस ने कसा शिकंजा

December 3, 2024

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों खिलाफ ऊना पुलिस ने कसा शिकंजा

Traffic Police : ऊना में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ ऊना पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एडिशनल एसपी संजीव भाटिया सोमवार फिर खुद सड़क पर उतरे हैं और ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करते दिखाई दिए।

एडिशनल एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऊना पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए हम सड़कों पर उतरे हैं। जो लोग बिना नंबर प्लेट और विदाउट हेलमेट और रोड सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करते है, उनको हम रोड सेफ्टी नियमों के प्रति जागरुक कर रहे हैं ताकि यह लोग सड़क हादसों से बच सके।

अक्सर देखा जाता है कि लोग बिना हेलमेट बाइक चलाते हैं और कई बार सड़क हादसे का शिकार हो जाते हैं इसलिए लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है ना कि किसी का चालान किया जा रहा है। वहीं, उन्होंने लोडेड टिपरों को तय समय के दौरान सड़कों पर पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें