Site icon Dainik Savera Times

ऊना: बहडाला में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

बहडाला में हुए भीषण सड़क हादसेमें दो लोगों की मौके पर मौतहो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक बाइक पर सवार थे जबकि उनकी टक्कर नंगल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कूटी के साथ हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक युवकों की पहचान संतोष कुमार और विपिन कुमार निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है। घायल युवक 24 वर्षीय सुरेश कुमार भी बदायूं का ही रहने वाला है।जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार तीन प्रवासी युवक होटल गुलमोहर के सामने पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवा कर सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान नंगल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी के साथ उनकी बाइक की टक्कर हो गई। जिसके चलते तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों युवकों को ऊना अस्पताल पहुंचाया,जहां पर चिकित्सकों ने विपिन और संतोष को मृत घोषित कर दिया जबकि तीसरे प्रवासी युवक को उपचार के लिए दाखिल कर दिया गया है।

Exit mobile version