Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजकीय माध्यमिक पाठशाला अमरोह में अंडर 14 बाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

September 25, 2023

राजकीय माध्यमिक पाठशाला अमरोह में अंडर 14 बाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

सुजानपुर (गौरव जैन) : राजकीय माध्यमिक पाठशाला अमरोह में अंडर 14 बाल प्रतियोगिता का शुभ आयोजन समाज सेवी  पुष्पेंद्र वर्मा द्वारा  किया गया। इससे पहले स्कूल प्रांगण में पहुंचे मुख्य अतिथि का स्कूल प्राचार्य स्टाफ सदस्यों smc कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। दीप प्रजनन करके इन चार दिवसीय खेलों का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर से 28 सितंबर तक यह खेल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।

यहां पहुंचे मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट कर रहे खिलाड़ियों का अभिवादन स्वीकार करके उन्हें संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल को ईमानदारी से खेलने वाला ही महान खिलाड़ी बनता है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है, इसलिए जब भी मौका मिले खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि हार और जीत लगी रहती है, जब कोई खिलाड़ी मैदान में उतरता है तो उसकी जीत सुनिश्चित होती है। हार केवल उनकी होती जो खेलों में भाग ही नहीं लेते हैं। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने भी जिले से आए हुए प्रतियोगियों का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें