Site icon Dainik Savera Times

भरमौर जोन की अंडर -19 छात्रा प्रतियोगिता का गरोला में हुआ शुभारंभ

भरमौर (महिंद्र पटियाल) : जन-जातीय क्षेत्र भरमौर जोन की अंडर -19 छात्रा प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार 4 अक्टूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरोला में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व बन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य मेयर सिंह ने मुख्य अतिथि को शाल टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया। इस प्रतियोगिता में भरमौर जोन की 16 पाठशालाओं के 192 छात्रा भाग ले रही है यह प्रतियोगिता 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चार दिन चलेगी जिसमें कबड्डी,खो -खो, बैडमिंटन, वालीबाल,व कुश्ती मुख्य खेले रहेगी।

बड़ी खबरें पढ़ेंः  बड़ी खबर: फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, 21 लोगों की मौत, 18 घायल

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्राओं को खेलो में बढ़-चढ़कर भाग लेने व अपने देश -प्रदेश का नाम रोशन करने का भी आह्वान किया उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए अपनी तरफ से 7500 रू की राशि भी भेंट की। इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरोला के एस एम सी अध्यक्ष पवन शर्मा, गरोला पंचायत के प्रधान अजय कुमार, उंलासा पंचायत के पूर्व प्रधान विजय कुमार, भी मुख्य तौर पर मौजूद रहे।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Boney Kapoor ने पहली बार खाले Sridevi के बड़े राज, पढ़कर हो जाएंगे हैरान

Exit mobile version