Site icon Dainik Savera Times

विधुत उपमंडल भरमौर के तहत 2429 उपभोक्ता ने नहीं की बिल की अदायगी

भरमौर (महिंद्र पटियाल) : विधुत उपमंडल भरमौर के तहत 11368 उपभोक्ता में से भिन्न-भिन्न कैटेगेरी के 2429 उपभोक्ताओं ने अभी तक बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। इन उपभोक्ता से बिजली विभाग को 6150635 राशि लेना बाकी है। इनके कुनेकशन अस्थाई रूप से काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। सहायक इंजीनियर विद्युत विभाग भरमौर संतोष कुमार ने यह जानकारी देते हुए सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि दस दिनों के भीतर अपने बिलों का भुगतान करें। जिसके बाद कुनेकशन काटने शुरू कर दिए जाएंगे व बिजली कटने के बाद बिजली बिल के साथ-साथ 250 रु का अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा व उपभोक्ता अपने मोबाइल नं को विधुत आई डी के साथ कार्यालय में आकर लिंक करवाएं ताकि किसी भी उपभोक्ता को कोई भी परेशानियों का सामना न करना पडे।

Exit mobile version