Site icon Dainik Savera Times

यूनियनों के प्रतिनिधिमंडल का आपदा राहत कोष-2023 में अंशदान

मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी के नेतृत्व में विभिन्न संघों और यूनियनों के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष-2023 के लिए सहयोग राशि के चेक भेंट किए।

ट्रक ऑपरेटर्स सहकारी समिति दाड़लाघाट ने 11 लाख रुपये, जिला सोलन ट्रक आपरेटर्स परिवहन सहकारी समिति ने पांच लाख रुपये, बाघल लैंड-लूजर्स परिवहन सहकारी समिति ने 1.46 लाख रुपये, डुमेहर कांग्रेस समिति ने 73 हजार रुपये और दाड़लाघाट पूर्व सैनिक परिवहन सोसायटी, जिला सोलन ने 60 हजार रुपये का योगदान राहत कोष में दिया।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह योगदान संकट के समय जरूरतमंदों की मदद में उपयोगी साबित होगा।

Exit mobile version