Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur का Sujanpur विधानसभा क्षेत्र को तोहफा, पंचायत बेरी में खुलेगा केंद्रीय विद्यायल

November 9, 2023

केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur का Sujanpur विधानसभा क्षेत्र को तोहफा, पंचायत बेरी में खुलेगा केंद्रीय विद्यायल

सुजानपुर (गौरव जैन) : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को केंद्रीय विद्यालय का तोहफा मिलने जा रहा हैं। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेरी नजदीक प्रायमरी हेल्थ सेंटर के पास भूमि निरीक्षण का कार्य पूरा किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इंस्पेक्शन के लिए आई टीम को यह भूमि पसंद आ गई है, आने वाले दिनों में भूमि स्थानांतरण का कार्य पूरा करके यहां केंद्रीय विद्यालय के निर्माण का कार्य शुरू होगा। करीब 50 कनाल भूमि पर यह विद्यालय बनाया जाएगा। इंस्पेक्शन टीम ने यहां पहुंचकर भूमि स्थल का निरीक्षण किया है। केंद्रीय विद्यालय साथ लगती पंचायतों एवं विशेष रूप से सुजानपुर शहर के लोगों को सुविधा दें इसको लेकर भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

We are now on WhatsApp. Click to join

इंस्पेक्शन के लिए आई टीम ने यहां पर चल एक निजी स्कूल संचालक से भी बात की है। अगर सहमति बन जाती है तो आने वाले नए सत्र से यहां पर कक्षाएं लगना भी प्रारंभ हो जाएगी। बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि मंडल इलाके के लिए केंद्रीय विद्यालय की डिमांड को लेकर मिला था और कहा था कि यहां पर एक भी केंद्रीय विद्यालय नहीं है, इसलिए यहां पर इसे खोला जाए। इस टीम में केंद्रीय विद्यालय संगठन के डिप्टी कमिश्नर वरुण मित्रा, साहित्य केंद्रीय विद्यालय संधोल की प्राचार्य के साथ-साथ उपमंडल अधिकारी राकेश शर्मा तहसीलदार, अशोक पठानिया पंचायत प्रधान, प्रीतम चंद सहित गणमान्य लोग एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित विषय पर उपमंडल अधिकारी राकेश शर्मा ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय की इंस्पेक्शन को लेकर टीम आई थी। उन्हें भूमि स्थल दिखाया गया है। उधर तहसीलदार अशोक पठानिया ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए 50 कैनाल के करीब भूमि की आवश्यकता है। भूमि स्थानांतरण का कार्य अभी बाकी है, नियमों के तहत तमाम कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें