Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंगलवार को आयेगा UP बोर्ड का रिजल्ट

April 24, 2023

मंगलवार को आयेगा UP बोर्ड का रिजल्ट

लखनऊ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडियेट परीक्षा का परिणाम मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे जारी किया जायेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद,प्रयागराज द्वारा जारी विज्ञप्ति में सोमवार को यह जानकारी दी गयी। परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यूपीएमएसपी.ईडीयू.इन और एनआईसी की वेबसाइट यूपीरिजल्ट््स.एनआईसी.इन पर एक साथ देखे जा सकते है।

गौरतलब है कि इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिये 58 लाख 85 हजार 745 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिनमें हाईस्कूल परीक्षा के लिये 31 लाख 16 हजार 787 और इंटरमीडियेट के लिये 27 लाख 69 हजार 258 परीक्षार्थी शामिल थे। हालांकि इनमें से चार लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा या तो बीच में छोड़ दी अथवा वह परीक्षा में शामिल नहीं हुये।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें