Site icon Dainik Savera Times

विश्व स्वच्छता दिवस पर जलस्रोतों की सफाई की अपील

Urges Public to Protect Clean Water Sources : मंडी। 20 सितंबर को विश्व स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में अब मंडी क्षेत्र में भी विश्व स्वच्छता दिवस के मौके पर प्रशासन की ओर से काम किया जा रहा है।

ऐसे में सहायक निदेशक (मत्स्य) नीतू सिंह ने 20 सितम्बर को विश्व स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में जलीय संरचनाओं की स्वच्छता बनाए रखने में जन सहयोग की अपील की है। उन्होंने सभी जिलावासियों का अपने क्षेत्र में तालाबों, झीलों, नदियों, धाराओं और जलाशयों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि जल स्रोतों पर मत्स्य संसाधन और हजारों मछुआरा परिवारों की आजीविका भी निर्भर करती है।

जल स्रोतों में जाने वाला प्लास्टिक, पॉलीथिन, बोतलें और अन्य कचरा केवल पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि मछलियों और अन्य जलीय जीवों के लिए भी गंभीर खतरा है। स्वच्छ जल स्रोत मत्स्य संसाधनों, जैव विविधता और लाखों लोगों की आजीविका के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि सभी संकल्प लें कि कचरा जल में नहीं डालेंगे, जल स्रोतों को स्वच्छ रखेंगे और जलीय जीवन की रक्षा करेंगे। स्वच्छ जल, स्वस्थ जलचर और समृद्ध हिमाचल यही हमारा संकल्प होना चाहिए।

Exit mobile version