Site icon Dainik Savera Times

वाल्मीकि समाज को दो बिस्वा भूमि के दस्तावेज दिलाने का मुद्दा उठा

Valmiki Community Raises Two-Biswa Land Issue : कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में वाल्मीकि समाज के भूमिहीन परिवारों को आवंटित दो बिस्वा भूमि के दस्तावेज न मिलने का मामला हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के समक्ष उठाया गया। कुल्लू के ढालपुर में वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात कर मांग की कि इस समस्या को हिमाचल सरकार और केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाए। मंत्री ने इस मुद्दे को दोनों सरकारों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान वाल्मीकि समाज की ओर से हिमाचल प्रदेश में दो बिस्वा भूमि का मुद्दा भी उनके समक्ष रखा गया। हिमाचल प्रदेश वाल्मीकि समाज महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष अनीता घई ने बताया कि पूरे प्रदेश में जगह-जगह पर वाल्मीकि समाज के लोग रह रहे हैं। ऐसे में उन्हें जमीन तो दे दी गई लेकिन अभी तक उन्हें जमीन के दस्तावेज नहीं सौंपे गए हैं। जिसके चलते वाल्मीकि समाज से जुड़े लोगों को घर बनाने सहित अन्य दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अनीता घई ने बताया कि जब उन्हें जानकारी मिली कि हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार कुल्लू दौरे पर आ रहे हैं।

उन्होंने इस समस्या को उनके समक्ष रखा और मांग रखी गई कि वह इस मुद्दे को हिमाचल सरकार और केंद्र सरकार के समक्ष रखें। ताकि प्रदेश में वाल्मीकि समाज के जो भी भूमिहीन परिवार है। उन्हें जल्द से जल्द दो बिस्वा भूमि आवंटित की जा सके। वही वाल्मीकि समाज के लोगों को संबोधित करते हुए मंत्र कृष्ण कुमार ने कहा कि वह दशहरा उत्सव को लेकर कुल्लू आए थे और यहां पर उन्होंने वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ भी मुलाकात की है। यहां पर लोगों ने उन्हें बताया कि उनके रहने के लिए भूमि तो आवंटित कर दी गई है। लेकिन अभी तक भूमि के दस्तावेज होने नहीं सौंपे गए हैं।

ऐसे में वह इस मुद्दे को हिमाचल प्रदेश के साथ साथ केंद्र सरकार के समक्ष भी रखेंगे। ताकि हिमाचल प्रदेश में भूमि संबंधी जो भी समस्याएं आ रही है। उनका जल्द निपटारा किया जा सके।

Exit mobile version