Site icon Dainik Savera Times

वंदना ठाकुर ने BJP के पक्ष में टूटू वार्ड से नामांकन लिया वापस

शिमला (गजेंद्र): भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न पाल सिंह ने बताया की टूटू वार्ड से वंदना ठाकुर ने भाजपा के पक्ष में नामांकन वापिस लिया है। वंदना ठाकुर ने भाजपा की नीतियों में अपना विश्वास जताते हुए नामांकन वापिस लेने का फैसला लिया। रत्न पाल ने बताया की भाजपा नगर निगम चुनावों में चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी और जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी का चार महीने का कार्यकाल रहा है उससे जनता कांग्रेस पार्टी को करारा झटका देने को तैयार है।

Exit mobile version