Site icon Dainik Savera Times

सुजानपुर की Vanshika Sood ने UPSC में 15वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया

सुजानपुर: स्थानीय उपमंडल के वार्ड नंबर 2 की वंशिका सूद ने मात्र 24 वर्ष की आयु में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज (आईएफएस) परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 15वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वंशिका हमीरपुर के डीएवी स्कूल से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई के बाद आईआईएसईआर भोपाल से बीएस-एमएस की डिग्री प्राप्त कर चुकी हैं। दो वर्षों की कठिन तैयारी के बाद उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी प्रीलिम्स पास किया, हालांकि आईएएस में चयन नहीं हुआ। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आईएफएस परीक्षा में देशभर में 15वां रैंक हासिल किया। आईएफएस परीक्षा में वंशिका का चयन हिमाचल प्रदेश से एकमात्र बेटी के रूप में हुआ है।

यह उनके लिए ही नहीं, बल्कि समूचे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उनके पिता मुकेश सूद और माता चंदन सूद ने बताया कि वंशिका का सपना आईएएस बनने का है और वह इस दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। आगामी 25 मई को होने वाली यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में वह दोबारा भाग लेंगी। उनके माता-पिता ने उनकी सफलता का श्रेय उनकी मेहनत और शिक्षकों को दिया। वंशिका की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक कैप्टन रंजीत सिंह तथा राज्य चयन आयोग के सचिव डॉक्टर विक्र म महाजन सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। सुजानपुर में इस सफलता पर जश्न का माहौल है और लोग वंशिका पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- OTT पर छाई ‘पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन’, 50 देशों में कर रही ट्रेंड

Exit mobile version