Site icon Dainik Savera Times

NH-5 Nigulsari भूस्खलन के बाद वाहनों के लिए आवाजाही हुई बहाल

किन्नौर (मीनाक्षी) : हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में अभी भी कई जगह से भूस्खलन के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं बीते दिन हिंदुस्तान-तिब्बत बॉर्डर को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-5 किन्नौर के निगुलसरी में  शाम के वक्त पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं थी। जिससे किन्नौर जिले का एक बार फिर से शेष देश दुनिया से संपर्क कट गया था। ऐसे में लोक निर्माण विभाग की टीम द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य करने के बाद आज वाहनों की आवाजाही के लिए नेशनल हाईवे-5 को बहाल कर दिया गया है।

आपको बता दें कि इस रोड को 11 दिन बंद रहने के बाद शनिवार को ही इस रोड को चालू किया गया था। लेकिन पहाड़ी से बार बार गिर रहे पत्थर इसमें बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इससे यहां पर वाहनों की आवाजाही भी खतरे से खाली नहीं है। बता दें सड़क बंद होने से किन्नौर जिले में खाद्य वस्तुएं दूध, दही, ब्रेड, मक्खन, सब्जियों इत्यादि की सप्लाई भी नहीं पहुंच पाई थी। वहीं, सड़क बंद होने के कारण सेब और मटर से लदी कई गाड़ियां भी वहीं पर फंसी रही।

Exit mobile version