Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

5 वर्ष के इंतजार के बाद भूतनाथ पुल से शुरू हुई वाहनों की आवाजाही

October 16, 2023

5 वर्ष के इंतजार के बाद भूतनाथ पुल से शुरू हुई वाहनों की आवाजाही

कुल्लू (सृष्टि) : कुल्लू के सरवरी में बने भूतनाथ पुल पर आखिर 5 सालों के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। सोमवार को सीपीएस सुंदर ठाकुर के द्वारा यहां पुल से छोटे वाहनों को भारी झंडी दिखाई गई और अब छोटे वाहन भूतनाथ पुल से सरवरी होते हुए ढालपुर पहुंच सकेंगे। भूतनाथ पुल बीते 5 सालों से खराब चल रहा था और इस पुल को लेकर कई बार विभिन्न संगठनों के द्वारा आंदोलन भी किए गए। अब लोक निर्माण विभाग के द्वारा इसकी मरम्मत का कार्य पूरा कर दिया गया है और छोटे वाहनों को फिलहाल यहां से जाने की इजाजत दी जा रही है। जल्द ही बड़े वाहनों के लिए फिर से इसका ट्रायल किया जाएगा। ताकि बड़े वाहन भी यहां से गुजर सके।

सोमवार को सरवरी में नागरिक अभिनंदन समिति के द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सीपीएस सुंदर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसी कार्यक्रम के दौरान सीपीएस सुंदर ठाकुर के द्वारा भूतनाथ पुल पर छोटे वाहनों को चलाने के लिए हरी झंडी दिखाई गई तो वही खोरी रोपा में नगर परिषद कुल्लू के द्वारा बनाई गई अस्थाई पार्किंग को भी अब खोल दिया गया है। ताकि दशहरा उत्सव के दौरान यहां पर लोगों को अपने वाहन पार्क करने की सुविधा मिल सके।

गौर रहे की भूतनाथ पुल में दरारें आने के चलते इसे 5 साल पहले वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। उसके बाद लोक निर्माण विभाग के द्वारा इसकी मरम्मत करने की प्रक्रिया को शुरू किया गया था। लेकिन समय पर इसका कार्य पूरा नहीं हो पाया। ऐसे में पूर्व में विधायक रहते हुए सुंदर ठाकुर के द्वारा इस पुल की शव यात्रा भी निकल गई थी। तो वहीं विभिन्न संगठनों के द्वारा भी पूर्व भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया था। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही इसकी मरम्मत कार्य को तेज किया गया और अब यहां पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई।

सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कहा कि इस पुल को लेकर पहले भी कई बातें हुई। लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही। वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया। फिलहाल छोटे वाहनों को गुजरने की अनुमति दी गई है और आने वाले दिनों में बड़े वाहनों को भी इस पुल से गुजारा जाएगा। वही शहरी लोगों के द्वारा जो नागरिक अभिनंदन समारोह रखा गया है। उससे पता चलता है कि वह कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों से काफी खुश है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें