Site icon Dainik Savera Times

विद्यार्थी परिषद है गैर राजनीतिक छात्र संगठन : बेबी धीमान

सुजानपुर (गौरव जैन) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय सुजानपुर इकाई सचिव बेबी धीमान ने बुधवार को परिषद की आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को राजनीतिक दलों के साथ जोड़ा जा रहा है जो सही बात नहीं है। विद्यार्थी परिषद किसी भी राजनीतिक दल के साथ काम नहीं करता है। इसके कार्यकर्ता ही इसकी पहचान है और उसके ही दम पर विद्यार्थी परिषद काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद की जीत हाल ही में राजकीय महविद्यालय सुजानपुर की पीटीए कमेटी के गठन में हुई है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल इसे अपनी जीत बना रहे हैं। संगठन को अपने राजनीतिक पार्टी के साथ जोड़ रहे हैं जो सही बात नहीं है। परिषद तमाम उन छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का धन्यवाद करता है, जिन्होंने विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवारों को पीटीए कमेटी में जीत दिलाई इसके साथ-साथ विद्यार्थी परिषद पुलिस प्रशासन का भी धन्यवाद करता है, जिन्होंने निष्पक्ष तरीके से चुनाव प्रक्रिया को करवाने में सहयोग दिया।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि छात्र संगठन एनएसयूआई लगातार राजनीतिक दबाव बनाने का काम कर रहा था। लगातार कमेटी के गठन की तारीखों को बदला जा रहा था, लेकिन अंतत जीत सच्चाई की हुई। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन बिना भेदभाव के काम करें। यही विद्यार्थी परिषद की मांग है। नवगठित पीटीए की कमेटी छात्र हितों के लिए काम करेगी। महाविद्यालय की मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति करेंगी। इसी के उद्देश्य से इसका गठन करवाया गया है। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद हैं।

Exit mobile version