Site icon Dainik Savera Times

विक्रमादित्य सिंह ने राठौर को बताया प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर का दमदार नेता

Vikramaditya Singh Hails Kuldeep Rathore’s Leadership : शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनमें शिमला ही नहीं, दिल्ली तक को हिलाने की क्षमता है। उन्होंने राठौर को मजबूत नेतृत्व बताते हुए कहा कि ठियोग की जनता के लिए यह सौभाग्य की बात है कि उसे हमेशा दमदार नेता मिले हैं।

 

इस अवसर पर ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर भी विशेष रूप से उनके साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने राठौर को केवल विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नेता न मानते हुए प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर का मजबूत नेतृत्व बताया। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर में इतना दम है कि वे केवल शिमला ही नहीं, बल्कि दिल्ली को भी हिलाने की क्षमता रखते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर एक मजबूत नेतृत्व हैं और यह इस क्षेत्र की खुशनसीबी है कि यहां हमेशा दमदार नेतृत्व मिलता रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कुलदीप सिंह राठौर को केवल विधायक के तौर पर न देखें, बल्कि उनकी राजनीतिक क्षमता और व्यापक नेतृत्व को भी समझें।

इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्या स्टोक्स का भी विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विद्या स्टोक्स ने लंबे समय तक इस क्षेत्र का नेतृत्व किया। वह कई बार विधायक और मंत्री रहीं तथा अपने राजनीतिक अनुभव और कार्यों से इस इलाके को नई राजनीतिक बुलंदियों तक लेकर गईं। उन्होंने विद्या स्टोक्स के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना भी की। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर में भी पूरी क्षमता है कि वह आने वाले समय में इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए क्षेत्र की जनता को उनका मजबूती से साथ, सहयोग और समर्थन करना चाहिए।

Exit mobile version