Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

वीरेंद्र भट्ट चुने गए मंडी नगर निगम के मेयर, माधुरी कपूर बनीं डिप्टी मेयर

November 25, 2023

वीरेंद्र भट्ट चुने गए मंडी नगर निगम के मेयर, माधुरी कपूर बनीं डिप्टी मेयर

मंडी (गजेंद्र) : आखिर ढाई महीने बाद नगर निगम मंडी को मिला महापौर एवं उप महापौर वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी के पार्षद एवं पूर्व उप महापौर विरेंद्र भट्ट मंडी नगर निगम के महापौर निर्वाचित हुए हैं। वहीं वार्ड नंबर 12 थनेहड़ा की पार्षद माधुरी कपूर उप महापौर चुनी गई हैं। शनिवार को नगर निगम कार्यालय सभागार में पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी की मौजूदगी में हुए। चुनाव में सन्याहड़ी वार्ड के पार्षद वीरेंद्र आर्य ने महापौर पद के लिए विरेंद्र भट्ट के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे हाउस ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।

वहीं बैहना वार्ड के पार्षद कृष्ण भानु ने उप महापौर पद के लिए माधुरी कपूर के नाम का प्रस्ताव किया, जिसे हाउस ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इसके उपरांत पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने नव निर्वाचित महापौर तथा उपमहापौर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव के दौरान मंडी के विधायक अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी तथा द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर भी उपस्थित रहे। निगम का ढाई वर्ष का कार्यकाल अढ़ाई पूर्ण होने के पश्चात इस बार महापौर पद अनारक्षित था।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसके उपरांत नवनियुक्त मेयर व उपमेयर को बधाई दी और कहा कि निगम में भाजपा पार्षदों ने विकास की गति को बढ़ाने का काम किया है उन्होंने कहा कि नवनियुक्त मेयर व उपमेयर भी इस विकास गति को तेज करेंगे। वहीं नगर निकाय अध्यक्ष चमन कपूर ने इस चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह नगर निगम में विकास कार्यों को तेज करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें