Site icon Dainik Savera Times

Sujanpur के गांव क्लोह में भारी बारिश के कारण गिरी मकान की दीवार, बच्चे को आई चोटें

सुजानपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर के गांव क्लोह में भारी बारिश के कारण रात करीब 12 बजे मकान की दीवार गिर गई हैं, जिसमें बच्चे को चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गांव क्लोह डाक घर भटेर ब्लॉक बमसन के बबलू और राज कुमार पुत्र स्वर्गीय चतर सिंह के मकान की दीवार गिर गई हैं। गनीमत ये रही कि इस दीवार का मालवा पीछे की तरफ गिरा है, अन्यथा पूरा परिवार इसमें दब जाना था।

सूचना मिलते ही इस परिवार को रहने के लिए किराए के मकान का बंदोबस्त किया जा रहा है। मलबा गिरने से बबलू के एक बच्चे को चोटें भी आई हैं। अनिल कुमार चौहान उप प्रधान ने बताया कि प्रशासन को सूचित कर दिया गया है राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।

Exit mobile version