Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

वायनाड हादसे में लापता हिमाचल के युवक का शव बरामद, 4 माह पहले हुई थी शादी

July 9, 2026

वायनाड हादसे में लापता हिमाचल के युवक का शव बरामद, 4 माह पहले हुई थी शादी

Wayanad Landslide Tragedy: केरल के वायनाड जिले में हुए भीषण भूस्खलन हादसे में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रिवालसर निवासी इंजीनियर राहुल शर्मा लापता हो गए थे, जिनका शव आखिरकार बरामद हो गया। तीन दिन तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद मिली इस दुखद खबर ने परिवार की अंतिम उम्मीद भी तोड़ दी। राहुल के निधन की सूचना मिलते ही रिवालसर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें :-

राहुल शर्मा वायनाड में बतौर इंजीनियर कार्यरत थे। हादसे के बाद से राष्ट्रीय और राज्य आपदा राहत दल लगातार मलबे में उनकी तलाश में जुटे थे। परिवार के सदस्य भी घटनास्थल पर मौजूद रहकर अपने बेटे के सकुशल रहने की कामना कर रहे थे, लेकिन 3 दिन की लगातार खोजबीन के बाद उनका शव बरामद कर लिया गया।

राहुल के पिता, पत्नी और अन्य परिजन पूरे समय राहत अभियान पर नजर बनाए हुए थे। वहीं, रिवालसर स्थित घर में उनकी मां और बहन सुरक्षित वापसी की दुआ कर रही थीं। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे क्षेत्र में मातम छा गया।

राहुल का विवाह इसी वर्ष मार्च में हुआ था। कुछ महीने पहले तक जिस घर में खुशियों का माहौल था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। रिश्तेदार, परिचित और स्थानीय लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। उधर, वायनाड में राहत एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है। प्रशासन और बचाव दल अन्य लापता लोगों की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें