Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update : राजधानी दिल्ली सहित इन राज्यों में बढ़ी ठंड, IMD ने जारी किया 17 जिलों में धुंध का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

November 27, 2024

Weather Update : राजधानी दिल्ली सहित इन राज्यों में बढ़ी ठंड, IMD ने जारी किया 17 जिलों में धुंध का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Weather Update : देश की राजधानी दिल्ली सहित बहुत से राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। IMD के मुताबिक दिसंबर के दूसरे हफ्ते से दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान ,पंजाब, उत्तर प्रदेश, पारा तेजी से गिर सकता है। जिसके कारण इन राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

दिल्ली में बढ़ी ठंड

राजधानी दिल्ली में सुबह घना कोहरा देखने को मिला। वही बात करें दिल्ली-एनसीआर कि तो मौसम विभाग के अनुसार 30 नवंबर से लेकर दो दिसंबर तक हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी

कश्मीर-हिमाचल में इन दिनों कड़ाके की ठंड पद रही है। वही कुछ इलाकों में बर्फबारी भी दिखने को मिल रही। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू जिलों के ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखी जा सकती है।

कई इलाकों में छाने लगे बादल

बिहार के पटना में मौसम बहुत तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना के मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। वही बता दें कि कई इलाकों में बादल छाने लगे है। मौसम को देखते हुए IMD का कहना है कि अगले एक सप्ताह में तापमान में काफी गिरावट आने की उम्मीद है।

इन जिलों में घना कोहरा पड़ने की संभावना

मौसम विभाग ने हरियाणा के 17 जिलों में धुंध का अलर्ट जारी किया है। आपको बता दे मौसम को देखते हुए आज से हरियाणा में सभी स्कूल खुल जाएंगे। IMD के मुताबिक कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, जींद, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, अंबाला, सिरसा और कैथल जिले में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। घने कोहरे के कारण हरियाणा के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें