Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather update: राष्टीय राजधानी सहित कई राज्यों में मानसून हुआ मेहरबान, IMD ने इन राज्यों में किया येलो अलर्ट जारी

August 9, 2024

Weather update: राष्टीय राजधानी सहित कई राज्यों में मानसून हुआ मेहरबान, IMD ने इन राज्यों में किया येलो अलर्ट जारी

weather update : देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में मानसून मेहरबान बना हुआ है। इन दिनों की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। लेकिन पहाड़ी राज्यों में बारिश से तबाही आई हुई है।

आज दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

आपको बता दे कि मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। वहीं आपको बता दे कि इस दौरान हल्की गर्जन के साथ बारिश होने के आसार है। IMD ने जानकारी देते हुए बताया कि आज डीकी हल्की बारिश होने के आसार है जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी राजधानी के विभिन्न हिस्सों में वर्षा हो सकती है। वहीं IMD ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश जारी है जिससे मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की वर्षा का सिलसिला जारी रहने की आशंका जताई है। आपको बता दे कि मौसम विभाग के अनुमान आज शुक्रवार को देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना जताई है। वहीं IMD ने अन्य जिलों में आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश में आए भारी वर्षा ने किया बहुत नुकसान

कही वर्षा ने मौसम सुहाना किया है तो वही भारी वर्षा ने हिमाचल प्रदेश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। बता दें कि गुरुवार को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा व भूस्खलन के कारण काफी कई मकानों व गौशालाओं को नुकसान हुआ है। वही बात करें आज के मौसम की तो मौसम विभाग ने आज चार जिलों चंबा, लाहुल स्पीति, किन्नौर व कुल्लू को छोड़कर अन्य जिलों में कुछ आंधी व भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि चंबा, मंडी, शिमला व सिरमौर जिले में कुछ स्थानों पर अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है।

बिहार के 4 जिलों में भारी बारिश के आसार

वहीं, दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी से लेकर झारखंड तक एक चक्रवात बना हुआ है। वहीं, शनिवार को राज्य में भागलपुर, पूर्णिया, अररिया एवं किशनगंज में भारी बारिश की उम्मीद है। पटना के मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को मानसून राजस्थान के गंगानगर, आगरा, रांची में भारी वर्षा देखने को मिल सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें