Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

निगम की सत्ता में आने पर Shimla का विदेशी ‘हिल स्टेशन’ की तर्ज पर किया जाएगा कायाकल्प : Rajeev Shukla

April 28, 2023

निगम की सत्ता में आने पर Shimla का विदेशी ‘हिल स्टेशन’ की तर्ज पर किया जाएगा कायाकल्प : Rajeev Shukla

शिमलाः कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को कहा कि शिमला नगर निगम (एसएमसी) में अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो विदेशी ‘हिल स्टेशन’ की तर्ज पर प्रदेश की राजधानी का कायाकल्प किया जाएगा। शहर में दो मई को निगम चुनाव होने हैं। शुक्ला ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का निगम पर कब्जा होने के साथ-साथ वह केंद्र में भी सत्ता में है और राज्य में भी सत्ता में रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह शिमला नगर का विकास करने में नाकाम रही है और स्मार्ट सिटी मिशन कोष के इस्तेमाल में भ्रष्टाचार हुआ है। पिछले साल दिसंबर में भाजपा को हराकर कांग्रेस राज्य की सत्ता में आई है।

शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले निगम में पानी, सड़क, यातायात और पाíकंग से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कांग्रेस नेता ने दावा किया भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर वोट मांग रही है और पूछा कि मोदी शिमला शहर में पाíकंग स्थल बनवाएंगे या यातायात को नियंत्रित कराएंगे? मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला शहर कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो कर अपना गौरव खो चुका है। उन्होंने कहा कि राजधानी में लटके बिजली के तारों के जाल को हटाने के लिए 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 2025 तक पानी की आपूíत का आश्वासन दिया और कहा कि शहर में चलने वाली हिमाचल सड़क परिवहन निगम की सभी बसों को 2024 के मध्य तक इलेक्ट्रिक बसों से बदल दिया जाएगा। शिमला नगर निगम के 34 वार्ड के लिए 102 उम्मीदवार मैदान में हैं। नतीजे चार मई को घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस और भाजपा सभी 34 वार्ड पर चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी (आप) और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने क्रमश: 21 और चार वार्ड पर उम्मीदवार उतारे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें