Site icon Dainik Savera Times

कौन हैं कमलेश कुमार पंत, जो बने हिमाचल के कार्यवाहक मुख्य सचिव, 1993 बैच के हैं IAS अधिकारी

हिमाचल डेस्कः 1993 बैच के आईएएस अधिकारी कमलेश कुमार पंत हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। राज्यपाल के आदेश के अनुसार पंत को तत्काल प्रभाव से जनहित में मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें :-

वर्तमान में कमलेश कुमार पंत अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) एवं वित्त आयुक्त (राजस्व) के पद पर कार्यरत हैं। इनके पास अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन, गृह एवं सतर्कता) और हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का दायित्व भी है। अब इन्हें मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी मिल गया है।

प्रशासन में लंबा अनुभव रखने वाले केके पंत 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां निभाईं और लंबे समय तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी रहे। वे पूर्व में कांगड़ा के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं।

नियुक्ति की घोषणा के बाद कई अधिकारी उन्हें बधाई देने उनके कार्यालय पहुंचे। सूत्रों के अनुसार पंत के आदेश देर रात जारी किए गए थे; वे मुख्यमंत्री आवास भी गए थे, लेकिन आदेश आज आधिकारिक रूप से जारी किया गया।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version