Site icon Dainik Savera Times

गारंटियां पूरी न कर पाने और लोगों को गुमराह करने के लिए Congress के खिलाफ करेंगे आक्रोश रैली : विपिन परमार

धर्मशाला (यशपाल दरगेलिया) : हिमाचल भाजपा सोमवार को धर्मशाला में आक्रोश रैली करने जा रही है। यह जानकारी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, कांगड़ा-चंबा के प्रभारी व सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने चुनावों के दौरान प्रदेश के भोले-भाले लोगों को झूठी गारंटियां देकर भ्रमित किया, लेकिन सत्ता संभालने के बाद अभी तक सही मायनों में एक भी गारंटी को पूरा नहीं किया गया। इसको लेकर लोगोंं में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश की लहर है। इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी धर्मशाला के उसी मैदान में आक्रोश रैली करने जा रही है, जहां प्रदेश सरकार ने एक साल का जश्र मनाया था।

हालांकि एक साल के भीतर सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया था, जिसके लिए जश्र मनाया जाता। उन्होंने कहा कि इस आक्रोश रैली में भाजपा के सभी विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर प्रदेश में रोजगार पर रोक लगी हुई, कई शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों को बंद किया गया, क्रशरों को बंद करके सैकड़ों लोगों को सड़क पर ला दिया, प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है, जिसके चलते लोगों में प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोश है।

भाजपा की आक्रोश रैली में पार्टी के बड़े नेता भी शामिल होंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल धर्मशाला आएंगे। इसके अलावा इस रैली में कार्यकर्ताओं के भी बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है।

Exit mobile version