Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नालागढ़-पिंजौर फोरलेन बनने से 25 मिनट में तय होगा 90 मिनट का सफर, जल्द पूरा होगा निर्माण कार्य

January 22, 2024

नालागढ़-पिंजौर फोरलेन बनने से 25 मिनट में तय होगा 90 मिनट का सफर, जल्द पूरा होगा निर्माण कार्य

नालागढ़: पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन बनने के बाद 90 मिनट का सफर 25 मिनट में तय कर सकेंगे। करीब 469 करोड़ रुपये से बनने वाले इस फोरलेन से उद्योगों को भी रफ्तार मिलेगी। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन )क्षेत्र औद्योगिक दृष्टि से और अधिक विकसित होगा। दावा किया जा रहा है कि जल्द फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

पिंजौर से नालागढ़ तक ट्रैफिक जाम की समस्या काफी अधिक रहती है। सुबह आठ से 10 बजे तक इस मार्ग पर सफर करना बेहद मुश्किल होता है। ट्रैफिक अधिक होने की वजह से कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। पिंजौर से नालागढ़ तक 31 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनाया जा रहा है। 17 किलोमीटर का हिस्सा हिमाचल प्रदेश में है, जबकि अन्य हरियाणा में शामिल है। इस फोरलेन के दायरे में 460 निजी मकान आ रहे हैं, जिन्हें मुआवजा देने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। यह फोरलेन 39 मीटर चौड़ा होगा तथा इसमें बददी लाईट के उपर एक फ्लाईओवर भी शामिल है जिसका निर्माण कार्य जोंरों से चला हुआ है। पिंजौर-बददी-नालागढ़ फोरलेन पर आधा दर्जन के करीब पुलों का निर्माण कार्य भी युद्वस्तर पर चला हुआ है । कहा जा रहा है कि मार्च तक कुछ पुल तैयार भीर हो सकते हैं। इसके बाद फोरलेन का निर्माण कार्य में तेजी चलाये जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें