Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mumbai Police की मदद से Una विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया आरोपी, कई ठिकानों पर दी दबिश

February 23, 2023

Mumbai Police की मदद से Una विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया आरोपी, कई ठिकानों पर दी दबिश

ऊना (राजीव भानोट) : ऊना के कांगडा कोओपरेटिव बैंक से लॉन के एक मामले को लेकर जिला पुलिस को आरोपी की लम्बे समय से तलाश थी। जहां सर्तकता विभाग को आरोपी अब तक चकमा देते आ रहा था। वहीं सर्तकता विभाग निरीक्षक हरीश गुलेरिया,मु.आरक्षी सुभाष चंद,आरक्षी मनोज कुमार के द्वारा लगाातार छापेमारी व दविश देते हुए इस आरोपी दिनेश डेविट सेलजा बिहार तह. व जिला ऊना को मुम्बई में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

आरोपी को मुम्बई की स्थानीय अदालत में पेश कर चार दिन का ट्रांजिट रिमांड लिया गया है। इस व्यक्ति के खिलाफ पजींकृत संख्यां 4/21 7 अप्रैल 2021 से मुक्कदमा दर्ज था । 24 सितंबर 2022 से बांछित था। लम्वे समय से फरार चल रहा था । इस पर कांगडा बैंक के कर्मचारियों से मिली भगत से तीन करोड़ गबन करने का आरोप है। आरोपी को 24 फरवरी को ऊना सत्र न्यायलय में पेश कर पुलिस हिरासत में लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें