Site icon Dainik Savera Times

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डांसा में ‘वो दिन योजना बारे दी जानकारी, छात्राओं को किया जागरूक 

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डांसा में ‘वो दिन योजना’ के अंतर्गत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मासिक धर्म स्वच्छता  के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें दिव्यांशी ने प्रथम स्थान और संजना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इसके साथ ही क्विज प्रतियोगिता में ऋद्धि एवं पूर्वी प्रथम स्थान पर रही, जबकि हीना एवं दिव्या को द्वितीय स्थान मिला। स्वास्थ्य विभाग से  सीएचओ अधिकारी ने मासिक धर्म चक्र  और स्वच्छता बनाए रखने के तरीकों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त बाल विकास परियोजना अधिकारी  शशि ठाकुर ने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की जानकारी दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य  आर. नेगी ने छात्रों से इन महत्वपूर्ण जानकारियों को अपने जीवन में अपनाने और अपने परिवार एवं समाज में भी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण, ब्लॉक समन्वयक चंद्र शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लखनऊ की पहले बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

Exit mobile version