Site icon Dainik Savera Times

वोल्वो बस की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ सटे शोघी में वोल्वो बस की चपेट में आने से पर्यटक महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान फरीदाबाद निवासी गीता (40) के रुप में की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके बस चालक को हिरासत में ले लिया है। महिला परिवार के सदस्यों के साथ शिमला घूमने आई थी।

इसी दौरान कालका-शिमला हाईवे पर उपनगर शोघी के पास शिमला से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी की वॉल्वो बस ने पैदल चल रही उक्त महिला को टक्कर मार दी। वोल्वो बस शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। बस की चपेट में आने से महिला बुरी तरह से जख्मी हुई जिसे स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने हादसे की पुष्टि की है।

पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ थाना बालूगंज में आईपीसी की धाराओं 279, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दी है और मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version