Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल प्रदेश के ऊना में सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा घायल

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में रविवार को समुरकलां गांव के समीप नीलगाय की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गयी, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए मां और बेटे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन मां ने दम तोड़ दिया, जबकि बेटे की हालत गंभीर है। अधिकारी के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई, जब युवक नीलगाय को बाइक की टक्कर से बचाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने बताया कि ऊना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

Exit mobile version