Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिलाएं अपने सामूहिक कार्यों से समाज को संबल कर रही प्रदान : राकेश जमवाल

February 25, 2024

महिलाएं अपने सामूहिक कार्यों से समाज को संबल कर रही प्रदान : राकेश जमवाल

सुन्दरनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 110वें एपिसोड को संबोधित किया जिसे आज विधायक राकेश जमवाल ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र सुन्दरनगर ने 35नंबर बूथ चुरढ में सुना व कार्यक्रम के बारे में कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने कहा देश की नारी शक्ति के सम्मान में 8 मार्च को हम महिला दिवस देश भर में मनाया जायगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इस विशेष दिन देश की विकास यात्रा में नारी शक्ति के योगदान को नमन करते हुए कहा कि दुनिया तभी समृद्ध होगी जब महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे।इस अवसर पर पीएम मोदी ने देशभर में अच्छा काम करने वाली अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं से बात भी की।

उन्होंने कहा, देश के कोने-कोने में महिलाएं अब प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही हैं। आज अगर देश में ‘जल जीवन मिशन’ के तहत इतना काम हो रहा है तो इसके पीछे पानी समितियों की बहुत बड़ी भूमिका है। इस पानी समिति का नेतृत्व महिलाओं के ही पास है। इसके अलावा भी बहनें-बेटियां, जल संरक्षण के लिए चौतरफा प्रयास कर रही हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अगले तीन महीने तक अब मन की बात कार्यक्रम को नहीं कर पाएंगे. उन्होंने कहा, ‘मन की बात में देश की सामूहिक शक्ति की, उपलब्धि की बात होती है. ये एक तरह से जनता का, जनता के लिए, जनता द्वारा तैयार होने वाला कार्यक्रम है. अब अगले तीन महीने ‘मन की बात’ का प्रसारण नहीं होगा.’पीएम मोदी ने कहा, ‘देश में लोकसभा चुनाव का माहौल है और जैसा कि पिछली बार हुआ था, संभावना है कि मार्च के महीने में आचार संहिता भी लग जाएगी. ये ‘मन की बात’ की बहुत बड़ी सफलता है कि बीते 110 एपिसोड में हमने इसे सरकार की परछाई से भी दूर रखा है. ‘मन की बात’ में देश की सामूहिक शक्ति की बात होती है, देश की उपलब्धि की बात होती है. ये एक तरह से जनता का, जनता के लिए, जनता द्वारा तैयार होने वाला कार्यक्रम है.

लेकिन फिर भी राजनीतिक मर्यादा का पालन करते हुए लोकसभा चुनाव के इन दिनों में अब अगले 3 महीने ‘मन की बात’ का प्रसारण नहीं होगा. अब जब आपसे ‘मन की बात’ में संवाद होगा तो वो ‘मन की बात’ का 111वां एपिसोड होगा. अगली बार ‘मन की बात’ की शुरुआत 111 के शुभ अंक से हो तो इससे अच्छा क्या होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें