Site icon Dainik Savera Times

केंद्र की नीतियों को घर-घर पहुंचाए कार्यकर्ता, ताकि आम जनमानस को मिल सके लाभ : जतिंदर पठानिया

नूरपुर (पंकज कौशल): भाजपा मंडल नूरपुर की बैठक शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह नूरपुर में मंडल अध्यक्ष जतिंद्र सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमे भाजपा मंडल नूरपुर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष जतिंद्र सिंह पठानिया ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब कार्यकर्ता पार्टी की सेवा के लिए एकत्रित हुए है। इसमें पद या कोई ओहदा मायने नहीं रखता। कार्यकर्ताओ का एक ही उद्देश्य होना चाहिए कि आपसी समन्वय बना कर पार्टी को मजबूत करे। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का हिस्सा बने तथा आम जनमानस को भी भागीदार बनाये तांकि लोगों को जनहित की योजनाओं का ज्ञान हो सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल नूरपुर के गठन के बाद यह पहली बैठक है। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया है। बैठक में पार्टी को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने बारे चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वह पार्टी कई नीतियों को आगे बढ़ा कर पार्टी को मजबूत करे और केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाए जिससे लोगों को केंद्र सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले लोकसभा चुनावों में डट जाने को कहा है जिससे पार्टी को भारी बहुमत से जीत मिल सके।

 

Exit mobile version