कुल्लू: जिला कुल्लू के देव सदन के सभागार में विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एडीएम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर मुख्यातिथि रहे। इस दौरान स्काउटिंग के सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं भाईचारे के मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ-साथ जिला कुल्लू में स्काउटिंग के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समर्पित स्काउटर्स एवं गाइडर्स को सम्मानित किया गया।
स्काउट एंड गाइड हिमाचल प्रदेश के स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर मनोहर लाल ने बताया की आज विश्व स्काउट स्कार्फ दे बनाया जा रहा है। ऐसे में पहली बार कुल्लू में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। भारत स्काउट एंड गाइड संस्था के अथक प्रयासों से आज कुल्लू इकाई में यह दिवस बनाया जा रहा है। ऐसे में एडीएम कुल्लू ने मुख्यतिथि के तौर पर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्काउट एंड गाइड की तीन प्रतिज्ञा और 9 नियमों पर आधारित विषय बंधुत्व को बढ़ावा देना, समाज के प्रति सामाजिक कार्य और उत्थान के लिए भी संस्था के द्वारा काम किया जा रहा है। ऐसे में इस कार्यक्रम के माध्यम से भी यही प्रयास किए जा रहे है।
वहीं स्नो लैंड एस एंड जी ओपन ग्रुप के ग्रुप लीडर बिज्जू ने बताया कि आज यहां वर्ल्ड स्काउट्स डे मनाया जा रहा है। यह दिन स्काउट्स एंड गाइड्स के लिए एक अहम भूमिका रखता है। 1 अगस्त 1907 से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। ऐसे में जिला कुल्लू में भी आज कार्यक्रम करवाया गया, जिसका मकसद रहा कि स्काउट एंड गाइड में रहते हुए बेहतरीन कार्य करने वाले स्काउट्स को सम्मानित किया जाए। ऐसे में कुल्लू जिला के कई ऐसे स्काउट्स भी है जो पुलिस विभाग में राजनीति में या वकील बन कर अलग अलग विभागों में बेहतरीन कार्य कर रहे है। ऐसे में इन सभी स्काउट्स को भी इस कार्यक्रम में बुलाया गया है और सम्मानित किया गया है।
📍 Location: कुल्लू (KULLU)

