Site icon Dainik Savera Times

भारत की यात्रा पर पैदल ही निकला लुधियाना का युवक, पचास दिन में चार राज्यों की कर चुका है यात्रा

लुधियाना पंजाब का रहने वाला एक युवक भारत यात्रा पर निकला हुआ है ये युवक पचास दिन में चार राज्यों पंजाब ,जम्मू कश्मीर,हिमाचल और लेह लदाख की यात्रा कर चुका है।मंगलवार को ये युवक रजत जेठी मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा जंहा इस युवक ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर आर्शीवाद भी लिया।लुधियाना निवासी रजत ने बताया कि वे भारत की यात्रा पर पैदल ही निकले हुए हैं उन्होंने 31जुलाई को अपनी ये यात्रा शुरू की थी और उनकी इस पैदल यात्रा को पचास दिन हो गए हैं उनका भारत यात्रा करने का एक ही उद्देश्य है कि भारत बहुत खूबसूरत है और भारत को घूमने के लिए पैसों की जरूरत नहीं है रजत जैदी ने बताया कि वे यू ट्यूब पर ब्लॉग भी बनाते हैं और अपनी इस यात्रा के दौरान भी उन्होंने कई ब्लॉग बनाकर यू ट्यूब पर अपलोड किए हैं।पैदल भारत की यात्रा पर निकले इस युवक ने बताया कि उनकी इस पैदल यात्रा के दौरान रास्ते में जो भी मन्दिर आ रहे हैं वे उन सभी मंदिरों में नतमस्तक हो रहे हैं उन्होंने कहा कि भारत में बहुत से स्थल ऐसे हैं जो देखने योग्य हैं वंही चिंतपूर्णी के स्थानीय युवाओं ने रजत जेठी को माता रानी की चुनरी पहनाकर सम्मानित भी किया।

Exit mobile version