Site icon Dainik Savera Times

जमीन के दस्तावेज गुम करने और कब्जा करने के विरोध में धरने पर बैठा युवक

जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत जिया में एक व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने और सरकारी दस्तावेजों में जमीन को गायब करने का मामला सामने आया है। तो वही पीड़ित व्यक्ति भी ढालपुर में डीसी कार्यालय के बाहर धरने प्रदर्शन पर बैठ गया है। वहीं पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वह कई सालों से अपनी जमीन वापस लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।।लेकिन प्रशासन भी इस मामले में कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। अब जब तक उन्हें अपनी जमीन वापस नहीं मिल पाती है तब तक वह ढालपुर में धरने प्रदर्शन पर बैठे रहेंगे। धरने पर बैठे युवक अनूप सरीन का कहना है कि उन्होंने कई साल पहले जिया में दो जगह पर जमीन खरीदी थी। ऐसे में बीच में उनका कुछ बुरा दौर आया और उन्होंने एक जगह पर अपनी जमीन को बेच दिया। लेकिन जब वह दूसरी जमीन पर अपना कब्जा जमाने लगे तो वहां पर उनकी जमीन ही नहीं मिल पा रही थी। जब उन्होंने इस बारे पटवारी से भी संपर्क किया तो वहां पर भी जमीन के दस्तावेज सही तरीके से नहीं मिल पा रहे थे। इसके अलावा कुछ लोगों के द्वारा उनकी जमीन पर कब्जाकरने की बात भी सामने आई है। ऐसे में उन्होंने इससे पहले जिला प्रशासन और सरकार को पत्र लिखा और मांग रखी कि उनकी जमीन उन्हें वापस दी जाए। लेकिन आज करीब 4 साल बीतने के बाद भी उन्हें उनकी जमीन वापस नहीं मिल पाई है। ऐसे में अब वह ढालपुर मैदान में प्रदर्शन पर बैठ गए हैं और जब तक उन्हें उनकी हक की जमीन वापस नहीं मिलती। तब तक वह अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। वही इस बारे एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला का कहना है कि संबंधित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अब विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इस पूरे मामले में इस कार्रवाई सही तरीके से अमल में लाई जाएगी।

 

Exit mobile version