Dainik Savera Times

युवा कांग्रेस ने किया कई प्रदेश और विधानसभा पदाधिकारियों को पदमुक्त

शिमला (गजेंद्र) : भारतीय युवा कांग्रेस ने हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रदेश और विधानसभा पदाधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए मौजूदा जिम्मेदारियों से पदमुक्त किया है। इस कड़ी में 55 प्रदेश पदाधिकारियों और 55 विधानसभा के अध्यक्षों को पदमुक्त किया गया है। दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में मौजूद नहीं होने और संगठन के प्रति गैर गंभीर दृष्टिकोण के कारण युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली ने ये पत्र जारी किया है।

 

Exit mobile version