Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sujanpur के युवाओं ने ट्रामा सेंटर चंडीगढ़ PGI में लगाया रक्तदान शिविर

March 20, 2023

Sujanpur के युवाओं ने ट्रामा सेंटर चंडीगढ़ PGI में लगाया रक्तदान शिविर

सुजालपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर के युवाओं ने चंडीगढ़ पीजीआई ट्रामा सेंटर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।सुमना कुमारी निष्काम ट्रस्ट सेवा द्वारा यह रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, जिसमें ट्रस्ट के प्रबंधक गौरव ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रस्ट लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में रविवार को चंडीगढ़ के पीजीआई स्थित ट्रामा सेंटर में यह रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की अगुवाई में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में भाग लेकर इस को सफल बनाया।

बताते चलें कि सुजानपुर के युवाओं ने चंडीगढ़ में यह संस्था चलाए हुए हैं, जिसमें समय-समय पर सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। प्रबंधक ने इस रक्तदान शिविर में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों एवं रक्त वीरों का धन्यवाद किया है और कहा है कि भविष्य में भी इसी तरह रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें