Site icon Dainik Savera Times

युवाओं को नशे से दूर रहने और सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान

Youth Parliament Programme Promotes Drug-Free India : शिमला। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रगतिनगर में मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तीसरे दिन युवाओं को नशामुक्त भारत, स्वच्छता, करियर मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास और युवा सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसकी शुरुआत मेरा युवा भारत पोर्टल की जानकारी से शुरू हुई ।इसके पश्चात नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के बारे में बताया गया और नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण कराई गई ।इसके पश्चात स्वच्छता, करियर मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास, युवा सशक्तिकरण एवं नशामुक्त भारत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान माय भारत से जुड़े विपिन कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन, करियर मार्गदर्शन तथा नशा मुक्त भारत अभियान से संबंधित विषयों पर जागरूकता सत्र आयोजित किया।

उन्होंने युवाओं को स्वच्छता अपनाने, करियर चयन के दौरान उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का संदेश दिया। इसके पश्चात, कोटखाई की माय भारत युवा स्वयंसेविका अंजलि ने सॉफ्ट स्किल विकास तथा माय भारत के अंतर्गत युवा क्लब के गठन से संबंधित जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रभावी संवाद, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने युवाओं को अपने कौशल विकसित करने तथा सामुदायिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के सह-प्रवर्तक निखिल राठौर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। शिविर की सभी गतिविधियों को सफल बनाने में एनएसएस के सभी वॉलंटियर्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई और महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शिविर के तीसरे दिन आयोजित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता, करियर निर्माण, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक सहभागिता और नशामुक्त जीवन के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार तथा समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने वाले नागरिकों के रूप में तैयार करना रहा।

Exit mobile version