Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे से दूर रह कर देश के निर्माण व विकास में अपनी ऊर्जा लगाएं युवा : Anurag Thakur

March 11, 2024

नशे से दूर रह कर देश के निर्माण व विकास में अपनी ऊर्जा लगाएं युवा : Anurag Thakur

भोरंज: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भोरंज विस क्षेत्र के टाउन भराडी माता मंदिर परिसर में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढी नशे की चपेट में आकर अपना भविष्य खराब कर रही है जोकि देश और समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह अपनी ऊर्जा को देश के विकास में लगाकर अपनी भागीदारी बढाएं तथा समाज में अन्य युवाओं को भी जागरूक करें। अनुराग ने कहा कि अधिकांश दुर्घटनाएं असुरक्षा के कारण हो रही है। ऐसे में वाहनों को चलाते समय वाहन अधिनियमों का पालन करना चाहिए। विशेष कर दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का आवश्य प्रयोग करें।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं को नशे से दूर रखने व सुरक्षा युक्त अभियान के तहत करीब 1000 हेलमेट बांट कर बाइक रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली में करीब 1000 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। यह रैली टाउन भराडी से बलोखर, पट्टा लदरौर, कडोहता, मनोह, मुंडखर, सुलगवान, भौर, धमरोल, भरेडी, खड्ड बाजार नगरोटा होकर बस्सी चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान मुंडखर और भरेडी में भाजपा नेताओं व स्थानीय लोगों ने अनुराग सिंह ठाकुर का भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, कमलेश कुमारी, महामंत्री अजय शर्मा, विपिन अग्निहोत्री, सचिव विरेंद्र डोगरा, मीडिया प्रभारी संजय कुमार, प्रदेश भाजपा एससी मोरचा सचिव दिनेश भाटिया, धमरोल पंचायत उप प्रधान विजय कुमार व अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें