Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवाओं ने SDM कांगड़ा को ज्ञापन सौंपकर की उचित कार्यवाही की मांग

May 9, 2023

युवाओं ने SDM कांगड़ा को ज्ञापन सौंपकर की उचित कार्यवाही की मांग

कांगड़ा (मनोज) : स्थानीय युवाओं, श्राद बड़ मंदिर के प्रधान सहित अन्य सदस्यो ने कांगड़ा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पुराना कांगड़ा श्राद बड़ मंदिर के पास गहरी खाई में कूड़ा ,नारियल के खाली खोल और गंदगी फैलाने पर एसडीएम कांगड़ा को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान स्थानीय युवाओं व श्राद बड़ मंदिर के प्रधान सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि इससे पहले भी नगर परिषद को एक ज्ञापन देकर इस और कार्यवाही की मांग की थी, लेकिन नगर परिषद ने इस और कोई कार्यवाही नही की गई, जिस वजह से आज एसडीएम कांगड़ा को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने बताया कि कांगड़ा बाई पास मार्ग पर नारियल बेचने वाले खाली नारियल के खोल बोरियों में भर कर सड़क के साथ लगती खाई में फेंक रहे है ।

उन्होंंने बताया कि यहां फेंका गया कूड़ा मंदिर के प्रांगण तक पहुंच गया है जिससे स्थानीय युवाओं द्वारा तो साफ कर दिया गया है लेकिन नगर परिषद की ओर इस ओर कोई कार्यवाही न होने से यह कूड़ा अभी झाड़ियों में ही फंसा पड़ा है। स्थानीय युवाओं ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग सड़क किनारे यह लोग एक तरफ अतिक्रमण कर रहे हैं वही पुराना कांगड़ा रोड राष्ट्रीय उच्च मार्ग की गहरी खाइयों को डंपिंग साइट बना रहे हैं। इन्हें देख कर अन्य लोग या गाड़ियों में सफर कर रहे लोग यहां अपना कूड़ा फेंक रहे हैं जिससे वातावरण को दूषित हो रहा है।

वहीं वाहन चालक हो नारियल को पीने के पश्चात कुछ दूरी पर सड़क में फेंक रहे हैं जिससे दोपहिया वाहन व चोपहिया वाहनों के लिए भी परेशानी का सबब बन रहे हैं। कई बार सड़क के बीचो-बीच पड़े खाली नारियल के खोल दो पहिया वाहन चालकों को चोटिल भी कर चुके हैं। इस संबंध में एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने कहा कि इस बारे जांच करवा कर उचित कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर श्राद बड़ मंदिर के प्रधान अंकुश गुप्ता , युवा समाज सेवी मनीष बहाडी, हरीश (हैप्पी), गगन , विक्रांत , अमित, अजय व अन्य यूवा मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें