Site icon Dainik Savera Times

Sujanpur में युवाओं को मिलेगी रीडिंग रूम और लाइब्रेरी की सुविधा

सुजानपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को सुजानपुर में रीडिंग रूम और लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध होगी। शहर के वार्ड नंबर 9 में साई कोचिंग संस्थान में भुवनेश शर्मा द्वारा त्रिशूति रीडिंग रूम और लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि इस लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को हर सुविधा उपलब्ध होगी। उसी के मध्य नजर इस रीडिंग रूम और लाइब्रेरी को तैयार किया गया है। इलाके के युवाओं को इस सुविधा के लिए पहले जिला मुख्यालय या पालमपुर जाना पड़ता था, लेकिन अब सुजानपुर शहर में इसकी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यहां पर तमाम सुविधाएं प्राप्त करने के लिए किसी भी दिन आकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बताते चलें कि शहर के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कोई भी ऐसा स्थान उपलब्ध नहीं था, जहां इसकी सुविधा मिल सके, लेकिन अब शहर सुजानपुर में इसलिए सुविधा मिलेगी। इसकी शुरुआत हो गई है।

शिक्षक स्वपन गुप्ता ने बताया कि इस लाइब्रेरी और रीडिंग रूम के सुजानपुर शहर में शुरू होने से युवाओं को इसका बेहतर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अक्सर छात्र छात्राओं को बेहतरीन मंच ना मिल पाने के कारण उनकी प्रतिभा दबी ही रह जाती है। ऐसे में यह लाइब्रेरी और रीडिंग रूम उनके लिए सहायक सिद्ध होगा।

Exit mobile version