PM Modi के जन्म दिवस पर बंगाणा में लगाया युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर, 76 लोगों ने किया रक्तदान

ऊना (राजीव भनोट) : देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा एवं भाजपा मंडल कुटलैहड़ ने संयुक्त बंगाणा पंचायत घर मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बिंरेंद्र कँवर ने विशेष रूप से शिरकत की और युवा मोर्चा द्वारा.

ऊना (राजीव भनोट) : देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा एवं भाजपा मंडल कुटलैहड़ ने संयुक्त बंगाणा पंचायत घर मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बिंरेंद्र कँवर ने विशेष रूप से शिरकत की और युवा मोर्चा द्वारा लगाए गए शिविर के साथ देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंझले स्तर के स्वरो जगार करने वालों के साथ वार्ता को भी सुना। कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री शशि राणा ने बताया कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया है और इस शिविर में लगभग 76 लोगों ने रक्तदान किया है। सभी रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र फल एवं जूस वितरण किया। वहीं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बिंरेंद्र कँवर के रक्तदान शिविर पर शिरकत करने पर उन्हें समानित भी किया। युवा मोर्चा सदस्यों का कहना है कि देश के लोकप्रिय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 बर्ष के कार्यकाल में देश बुलन्दियों तक पहुंचा है। आज भारत देश का डंका पूरी दुनिया मे बज रहा है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश का हर नागरिक यह गर्व महसूस कर रहा है। कि वह उस देश के वासी है। जिस देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है और भारत मे हर बच्चे बूढ़े युवा की जुबान पर केवल अपने लोकप्रिय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। उन्होंने कहा कि 6 माह बाद लोक सभा चुनाव है और देश के हर व्यक्ति ने यह तय किया है कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रचंड बहुमत से लगातार तीसरी बार दिल्ली की सत्ता की कुर्सी पर बैठाकर इतिहास बनाएंगे। भारत देश को ओर ज्यादा पावरफुल बनाकर उन्हें यह सबक देंगे। जिन्हें भारत माता और जय श्री राम के नारों से नफरत है।

युवा मोर्चा के हर सदस्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र में आने बाले लोकसभा चुनावों में भाजपा और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को भारी बढ़त दिलाई जाएगी। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बिंरेंद्र कँवर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरनजीत शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष देबराज शर्मा, महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, बीडीसी सदस्य राज कुमार मनकोटिया, राजेन्द्र रिंकू, शशि राणा, पँचायत प्रधान दीपांकर सिंह कँवर, अभय राणा, अजय राणा, मदन लाल, मन्नू बांका, दीपक राणा, बिपन राणा हटली, साहिल राणा, रोहित ठाकुर, रबि कुमार, शेखर राणा, मन्नू पटियाल, सौरभ राणा जितेंद्र कुमार के अलावा सैंकड़ो युवा मोर्चा के सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- विज्ञापन -

Latest News