Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

ADM से मिले जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर, क्षेत्र की समस्याओं पर की चर्चा

March 16, 2023

ADM से मिले जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर, क्षेत्र की समस्याओं पर की चर्चा

भरमौर: जिला परिषद सदस्य किलोड वार्ड ललित ठाकुर वीरवार को क्षेत्र के लोगों की सम्सयाओ के मद्देनजर एडीएम भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान से मिले व उन्हें क्षेत्र के लोगों की सम्सयाओ के बारे में अवगत करवाया जिसमें बडग्राम पलानी नाला पुल के निर्माण कार्य को गति देना व अन्य समस्याएं शामिल थी,ए डी एम भरमौर नरेंद्र चौहान द्वारा उनकी समस्याओं को हल करने का आश्वासन भी दिया गया।

उनसे बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि वो कुछ एक समस्याओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह शुक्खु से भी मिलेंगे व इसके बारे में उन्हें भी अवगत करवाया जायेगा व वीरवार को उन्होंने लोक निर्माण विभाग भरमौर के विश्राम गृह में लोगों की सम्सयाओ को भी सुना। उन्होंने बताया कि जिला परिषद 15 वें वित आयोग वजट के तहत 26 लाख रुपए अपने वार्ड भरमौर की 11 पंचायतों को उनके द्वारा आवंटित किए जा चुके हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें