Site icon Dainik Savera Times

हिंदी का प्रत्येक भारतीय भाषा से अटूट रिश्ता है: केंद्रीय गृह मंत्री

Amit Shah

Amit Shah

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि राजभाषा हिंदी का हर भारतीय भाषा के साथ अटूट रिश्ता है। शाह ने कहा कि सभी भारतीय भाषाएं देश का गौरव और विरासत हैं और इन्हें समृद्ध किए बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘समस्त देशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी भारतीय भाषाएं हमारा गौरव भी हैं और विरासत भी, जिन्हें समृद्ध किये बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते। राजभाषा हिंदी का हर भारतीय भाषा के साथ अटूट रिश्ता है।

 

इस साल हिंदी भाषा ने देश की राजभाषा के रूप में जनसंवाद व राष्ट्रीय एकता के 75 वर्ष पूरे किए हैं।’’ शाह ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि सभी भारतीय भाषाओं को एक साथ लेकर राजभाषा हिंदी विकसित भारत के संकल्प को चरितार्थ करने की दिशा में निरंतर अपना योगदान देती रहेगी।’’

Exit mobile version