Site icon Dainik Savera Times

जेल के उनके सीसीटीवी फुटेज प्रधानमंत्री कार्यालय भेजे जाते थे: केजरीवाल

अमृतसर: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि जेल में बैरक के बाहर उनकी निगरानी के लिये दो सीसीटीवी कैमरे लगे हुये थे और जेल के 13 अधिकारी उनके ऊपर 24 घंटे नजर रखते थे, और उसके फुटेज प्रधानमंत्री कार्यालय भेजे जाते थे। केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब आने का उनक कोई खास एजेंडा नहीं था। वह इस बार यहां पंजाब के लोगों और अपने कार्यकर्ताओं से मिलने आये हैं। जेल में उन्हें उन लोगों की बहुत याद आती थी।

केजरीवाल ने भाजपा की आलोचना करते हुये कहा कि भाजपा को लगता था कि उन्हें गिरफ्तार करके वह आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे, लेकिन उनकी गिरफ्तारी से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, क्योंकि आम आदमी पार्टी एक परिवार है और परिवार में जब मुसीबत आती है, तो सब और इकट्ठे हो जाते हैं, अलग-अलग बिखरते नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने वैसा ही किया, और सब लोग भी इकट्ठे हो गये। इससे उनको संदेश चला गया कि एक केजरीवाल को गिरफ्तार करने से काम नहीं चलेगा। आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता केजरीवाल है। यहां हर कार्यकर्ता खड़ा होकर कमान संभालेगा और किसी भी हालत में पंजाब को और देश झुकने नहीं देगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल अधिकारियों ने जानबूझकर उन्हें और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को कमरे में नहीं मिलने दिया, जबकि जेल नियमावली के अनुसार वे हम दोनों की मुख्यमंत्री के नाते एक कमरे में मुलाकात करा सकते थे। यह सब जेल नियमावली में लिखा हुआ है, यह प्रावधान है। यहां से पंजाब पुलिस और मुख्यमंत्री कार्यालय लिखकर भेजता था कि पंजाब के मुख्यमंत्री दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिलने के लिये आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने उनकी कमरे में बैठक नहीं करवाई।

केजरीवाल ने कहा कि जेल में उनकी हरेक गतिविधि पर नजर रखते थे, लेकिन उनको कुछ हासिल नहीं हुआ, क्योंकि हम सच के आधार पर जीते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों ने जेल में उन्हें तोड़ने की बहुत कोशिश की। उन्हें 20 साल से शुगर की बीमारी है। पिछले 10 सालों से वह रोज 52 यूनिट इंसुलिन लेते हैं, यह जानते हुये उन्होंने उनकी जेल में इंसुलिन बंद कर दी, जिसके कारण मेरा सुगर लेवल काफी बढ़ गया। उन्होंने कहा कि अगर ज्यादा दिनों तक किसी व्यक्ति का शुगर लेवल बढ़ा रहता है तो उसका लीवर और किडनी भी खराब हो सकता है, लेकिन उच्चतम न्यायालय ने उन पर कृपा करते हुए उन्हें 21 दिनों के लिये जमानत मंजूर कर ली।

अब वह इन 21 दिनों में एक एक पल देश से इस तानाशाही सरकार को खत्म करने के लिये काम करुंगा। केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं से अपील की कि अभी चुनाव प्रचार के लिए 10-12 दिन बचे हैं। इन 10-12 दिनों में इतनी मेहनत करें, कि पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटें जीत जायें। चुनाव के नतीजे वाले दिन चार जून को वह जेल में रहें लेकिन वह टीवी पर चुनाव नतीजे को देखेंगे। उन्हें पूरा भरोसा है कि आप लोग उन्हें निराश नहीं करेंगे। मान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा, “ जब मैं अरविंद केजरीवाल से जेल में मिलने जाता था, तो वह अपनी सेहत से पहले मुझसे पंजाब और दिल्ली के बारे में पूछा करते थे।”

Exit mobile version