Site icon Dainik Savera Times

बीना में कल रचेगा इतिहास, लगभग सवा दो लाख लोगों को मिलेगा रोजगार : CM Shivraj Chauhan

भोपालः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल मध्यप्रदेश के बीना में लगभग 50 हजार करोड़ रुपए की लागत वाले पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स की आधारशिला रखने के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कल बीना में नया इतिहास रचा जाएगा और इस नए परिसर से लगभग सवा दो लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। चौहान ने अपने बयान में कहा कि 14 सितंबर को बीना की पवित्र धरा पर एक नया इतिहास रचा जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी 50 हजार करोड़ रुपए के निवेश की आधारशिला रखेंगे। मध्यप्रदेश में एक ही स्थान पर आया हुआ यह अब तक का सबसे बड़ा निवेश है।

उन्होंने कहा कि इस निवेश से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर सवा दो लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। मध्यप्रदेश सरकार ने इस निवेश को लाने के लिए 15 हजार करोड़ रुपए की अलग-अलग सहूलियतें भी दी हैं। इस निवेश से केवल बीना ही नहीं, बल्कि खुरई, सागर, कुरवाई, सिरोंज, मुंगावली, गंजबासौदा, विदिशा और आसपास का क्षेत्र ऐसा औद्योगिक हब बनेगा कि यहां रोजगार के अवसर सृजित होते चले जाएंगे। क्षेत्रवासी कल का दिन त्योहार और उत्सव के रुप में मनाएं।

Exit mobile version