Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Instagram Reels : पति ने रील्स बनाने से किया मना तो, पत्नी ने कर दी हत्या

January 9, 2024

Instagram Reels : पति ने रील्स बनाने से किया मना तो, पत्नी ने कर दी हत्या

बिहार। आजकल जहां युवाओं में इंस्टाग्राम रील्स बनाने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है वहीं इसी बीच बिहार के बेगुसराय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बेगुसराय में एक महिला ने इंस्टाग्राम रील्स बनाने से रोकने पर अपने ही पति की हत्या कर दी। महिला इंस्टाग्राम रील्स के लिए वीडियो बना रही थी, जिसका उसके पति ने विरोध किया और उसे रील्स बनाने से रोक तो महिला ने अपने पति पर गुस्सा आ गया और उसने अपने ससुराल वालों की मदद से उसकी हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक घटना रविवार (7 जनवरी) रात करीब 9 बजे की है। जिसका खुलासा रविवार देर रात तब हुआ, जब मृतक के भाई ने फोन लगाया और वह किसी और व्यक्ति ने उठाया। हैरानी की बात तो यह है कि महिला ने छोटी सी बात पर अपने पति की हत्या कर दी। जिसके बाद लोग हैरान रह गये।

रील बनाने से मना किया था पति

दरअसल बिहार के समस्तीपुर जिले के नरहन गांव में रहने वाले महेश्वर कुमार राय कलकत्ता में नौकरी करता था। वह कुछ दिन के लिए अपनी पत्नी से मिलने उसके घर गया। यहां उसकी पत्नी को रील बनाते देख उसने मना किया। बस यही बात उसे बहुत बुरी लग गई। जिसके चलते महिला ने अपने घरवालों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।
​
रील बनाने से नहीं रूकी पत्नी

बताया जा रहा है कि महिला का पति कलकत्ता में रहकर मजदूरी करता था। उसकी पत्नी ससुराल में थी, लेकिन कुछ दिनों से वह मायके में आकर रहने लगी थी। वहीं वह टिकटॉक पर वीडियो और रील्स बनाने लगी। जिसे इंस्टाग्राम पर भी अपलोड करने लगी थी यही बात उसे ठीक नहीं लगती थी। जिससे वह उसे मना करता था। इसी से गुस्सा होकर पत्नी ने यह कदम उठाया।

महेश्वर कोलकाता में मजदूरी करता था

घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव की है। मृतक की पहचान महेश्वर कुमार रे के रूप में की गई है और वह समस्तीपुर जिले के नरहन गांव का रहने वाला है। महेश्वर कोलकाता में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। उनकी पत्नी रानी कुमारी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें