Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Holi 2026 को लेकर रेलवे की बड़ी तैयारी, चलेंगी 1410 स्पेशल ट्रेनें

February 6, 2026

Holi 2026 को लेकर रेलवे की बड़ी तैयारी, चलेंगी 1410 स्पेशल ट्रेनें

Holi 2026: होली के त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी तैयारी की है। यात्रियों को आरामदायक और परेशानी-मुक्त सफर देने के लिए रेलवे इस बार 1410 से ज्यादा होली स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। रेल मंत्रालय के मुताबिक जरूरत पड़ने पर इन ट्रेनों की संख्या 1500 तक बढ़ाई जा सकती है। ये विशेष ट्रेनें मार्च महीने में विभिन्न रूटों पर संचालित की जाएंगी, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त मांग को पूरा किया जा सके।

पिछले साल से ज्यादा ट्रेनों की व्यवस्था
रेलवे ने इस साल होली पर पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। वर्ष 2025 में होली के मौके पर कुल 1144 स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप चलाए गए थे, जबकि इस बार संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। रेलवे का उद्देश्य प्रमुख शहरों और राज्यों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करना और भीड़भाड़ को कम करना है।

पूर्व मध्य रेलवे सबसे आगे
जोनवार आंकड़ों के अनुसार, पूर्व मध्य रेलवे सबसे ज्यादा 285 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इसके बाद पश्चिम रेलवे 231 और मध्य रेलवे 209 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। दक्षिण मध्य रेलवे ने 160 ट्रेनों की योजना बनाई है, जबकि उत्तर रेलवे 108 और उत्तर पश्चिम रेलवे 71 होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसके अलावा, उत्तर मध्य रेलवे 66, पूर्वोत्तर रेलवे और पूर्व तटीय रेलवे 62-62 ट्रेनों का संचालन करेंगे।

अन्य जोनों की भी तैयारी
दक्षिण पश्चिम रेलवे 47 और पश्चिम मध्य रेलवे 43 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। दक्षिण रेलवे ने 39 और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 15 ट्रेनों की घोषणा की है। वहीं, कोंकण रेलवे 9 और पूर्वोत्तर सीमा रेलवे 2 होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, ताकि क्षेत्रीय यात्रियों को भी सुविधा मिल सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें