Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई में भारी बारिश; IMD के ‘रैड अलर्ट’ के बाद स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित

August 19, 2025

मुंबई में भारी बारिश; IMD के ‘रैड अलर्ट’ के बाद स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित

मुंबई: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को मुंबई और आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए ‘रैड अलर्ट’ जारी किया, जिसके बाद महानगर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगर पालिक (बीएमसी) ने भी लोगों से अपील की है कि वे केवल आवशय़क कार्य के लिए ही घरों से बाहर निकलें। सोमवार को लगातार तीसरे दिन हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया। भारी बारिश के बाद विभिन्न इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया। अंधेरी सबवे, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स जैसे कुछ निचले इलाकों में कहीं-कहीं पानी जमा हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

अधिकारियों और यात्रियों के अनुसार, महानगर की जीवन रेखा मानी जाने वाली उपनगरीय रेल सेवाएं आठ से 10 मिनट के विलंब से चल रही हैं और किसी भी सेवा को स्थगित नहीं किया गया है। वाहन चालकों के अनुसार शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के कारण दृशय़ता कम होने से वाहनों की गति धीमी पड़ गई। बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने सुबह से हो रही लगातार बारिश के बीच छात्रों की सुरक्षा का हवाला देते हुए दोपहर के सत्र के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने की घोषणा की। महानगर पालिका ने एक बयान में लोगों से अपील की कि वे केवल आवशय़क कार्य के लिए ही बाहर निकलें। मुंबई में शनिवार से भारी बारिश हो रही है।

ये भी पढ़ें : मुनाफावसूली से सोना कमजोर, दाम ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम के नीचे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें