Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

झाबुआ में मूसलाधार बारिश से स्कूलों में अवकाश

September 18, 2023

झाबुआ में मूसलाधार बारिश से स्कूलों में अवकाश

झाबुआः मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग ने 18 व 19 सितंबर तक दो दिन का रेड अलर्ट घोषित किया है। प्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में बारिश ने कहर ढा रखा है। बारिश का सिलसिला बना हुआ है। कलेक्टर तन्वी हुडा ने लोगों से अपील कि है कि जब तक जरुरी काम नहीं हो घर से बिल्कुल नहीं निकले। ग्रामीण क्षेत्रों का पूरी तरह से सड़क संपर्क टूटा हुआ है। कई गांवों में बनी पुलिया की रपटों पर से पानी बह रहा है।

कई आदिवासियों के कच्चे मकान, झोपडियां टूटने की लगातार खबरे है। ग्रामीण क्षेत्रों के तालाब फूटने से फसलों को नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भर जाने से फसलें नष्ट हो गई है। झाबुआ में माही, अनास, पदमावती, पंपावती, सुनार, नौगावां, आदि नदी नाले खतरे के निशान से उपर बह रही है। कई जगहों पर बडे बडे वृक्ष गिर गये है। रविवार को पंचपिपलिया से अमरगढ के बीच रतलाम रेल मंडल के रेल्वे ट्रेक पर लैंड स्लाईड हो जाने से रेल ट्रेक घंस गया जिसके बाद से कल से ही इस लाईन पर रेल यातायात बाधित है। रेल्वे विभाग यहां पर काम कर रहा है। 18 व 19 सितंबर को दाहोद से भोपाल व रतलाम से बडौदा के बीच चलने वाली ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

कई पेसेंजर ट्रेनों के रुट डायवर्सन किये गये है। थांदला तहसील के बहादूर पाडा में कल एक तालाब फूटने से एक ही परिवार के 8 लोग बह गये थे जिनमें से तीन के शव बरामद हो गये है बाकि लेागों की खोज जारी है। जिले भर के तालाब लबालब भर गये है। भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले 24 घंटों में झाबुआ में 97.4 मिमि, रामा में 41.2 मिमि,थांदला में 91.8 मिमि, पेटलावद में 73.8 मिमि, रानापुर में 63 मिमि तथा मेघनगर में 81 मिमि बारिश दर्ज की गई है। जिले में कुल औसत बारिश 1077.7 मिमि दर्ज की जा चुकी है अर्थात 43 इंच से अधिक बारिश हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें