Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री Amit Shah, बारिश से प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वे

August 31, 2025

जम्मू दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री Amit Shah, बारिश से प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वे

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई मूसलधार बारिश के चलते स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे। बारिश के कारण राज्य में अब तक 110 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

उच्चस्तरीय बैठक में लेंगे स्थिति की समीक्षा

गृह मंत्री आज जम्मू स्थित राजभवन में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, प्रशासनिक अधिकारी, और शीर्ष पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में उन्हें राहत कार्यों की प्रगति, बचाव अभियानों की स्थिति और पुनर्वास की योजना पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

किश्तवाड़ का हवाई दौरा और वैष्णो देवी यात्रा संभावित

सूत्रों के अनुसार, अमित शाह कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर का दौरा कर सकते हैं और इसके साथ ही सबसे अधिक प्रभावित किश्तवाड़ जिले का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। यह दौरा न सिर्फ ज़मीनी हालात की सीधी जानकारी लेने के लिए है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि केंद्र सरकार आपदा की इस घड़ी में राज्य के साथ खड़ी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें